कहते हैं प्यार में मिला धोखा आदमी को जिंदगी भर के लिए तोड़ कर रख देता है। लोग शादी से पहले अपने प्यार को पाने के लिए न जाने क्या- क्या कसमे खाते हैं। बहुत खुशनसीब होते हैं वो लोग जिन्हे सच्चा मिलता है। कई बार प्यार में धोखा मिल जाता है जिसके बाद सिर्फ पछताने के आप कुछ नहीं कर सकते। । आज की सोशल मीडिया की दुनिया में आप बेहद आसानी से जान सकते हैं कि आपका प्रेमी आपके लिए गंभीर है। अगर आप भी किसी रिलेशन में है तो हम आपको कुछ ऐसे आसान से टिप्स बता रहे हैं जिनसे आप जान सकते हैं कि आपका प्रेमी-प्रेमिका आपके लिए कितना इमानदार है

  1. फोन में लॉक पैटर्न और पासवर्ड– अगर आपका साथी अपने फोन पर तरह-तरह के लॉक पैटर्न लगाये और आपको अपना फोन इस्तेमाल करने में आनाकानी करे तो आप समझ जाइये की फोन में कुछ तो ऐसी प्राईवेट बात है जिसे वो आपसे छुपा रहा है।

  1. नकली नाम से फोन नंबर सेव करना– अगर आप अपने साथी के फोन में किसी व्यक्ति के नाम को किसी दूसरे नाम से सेव देखे तो आपको गंभीर होने की जरुरत है। कोई भी बिना किसी वाजिब कारण के किसी के नाम को दूसरे नाम से सेव करता है। अगर ऐसा करता है तो साफ है कि वो उसकी पहचान नहीं बताना चाहता। ऐसे में वो उसके संपर्क में तो रहना चाहता है लेकिन वो नहीं चाहता की कोई दूसरा उसके बारें में जाने।
USA, New Jersey, Jersey City, Young couple sitting on couch
  1. महिला मित्र बनाने का शौक रखना- कई लोगों के लिए महिला मित्रों की अहमियत काफी ज्याद होती है। अगर आपका साथी भी ज्यादा से ज्यादा फीमेल फ्रेंड बनाने पर जोर देता है तो आप समझ जाईये की उनकी रुचि लड़कियों में ज्यादा है। हो सकता है वो एक साथ कई लड़कियों से रिलेशन में है।

  1. फोन का अक्सर बिजी रहना—अगर आपका साथी अपने फोन पर दिन भर बिजी रहे और आपको उतना समय न दे तो ये संकेत आपके लिए खतरे की घंटी है। कई बार ऐसे लोग ऑफिशियल वर्क का बहाना बनाकर ज्यादातर समय दूसरी लड़कियों से बातचीत में बिजी रहते हैं। अगर आपका मित्र अपनी कॉल डिटेल आपसे शेयर नहीं करता तो आपको सचेत रहने की जरुरत है।

  1. सेक्स में आपसे ज्यादा रुचि न ले—अगर आपका मित्र आपसे फीजिकल इमोशन शेयर न करें,या फिर आपसे सेक्स में ज्यादा रुचि न दिखाये तो आप उनसे इस बारे में खुलकर बात करें। कई बार कुछ शारिरिक समस्याओं के चलते कुछ लोगों का सैक्स में इंटरस्ट कम होता है, लेकिन कई बार लोग आपसे सैक्स की भूख न मिट पाने की वजह से दूसरी लड़कियों में सैक्स के लिए रुचि दिखाते हैं। ऐसे में आपको अपने मित्र से खुलकर बात करनी चाहिए।