रिलेशनशिप में आना तो आसान है लेकिन इसे बरकरार रख पाना मुश्किल हो जाता है । ऐसा कई बार देखा गया है कि एक हफ्ते या एक महीनो के भीतर ही ब्रेकअप हो जाता है। इसीलिए आज हम आपको रिलेशनशिप ज्यादा समय तक बरकार न रख पाने के उन कारणों को बताएंगे जो शायद आपको नहीं पता होगा!

#1 शक करने की आदत

reason behind breakup

शक करने की आदत दोनों तरफ से होती है जो रिलेशनशिप में दीमक की तरह काम करती है, जो धीरे-धीरे करके रिश्ते को खा जाती है। ऐसे में हमेशा एक दुसरे को समझना चाहिए और पॉइंट टू पॉइंट बात करनी चाहिए।

#2 ख्याल न रखना

reason behind breakup

हर लड़कियां यही चाहती है कि उसका पार्टनर ख्याल रखे। लेकिन रिलेशनशिप में आने के बाद ये देखा गया है कि लड़के केयर करना कम करने लगते हैं, उनका उस तरह से ख्याल नहीं रख पाते जिस तरह पहले रखते थे। यही वजह है की धीरे-धीरे दोनों के बिच कहासुनी होने लगती है। जो ब्रेकअप का कारण बनती है।

#3 रिलेशनशिप में इगो

reason behind breakup

कई बार ब्रेकअप का कारण ‘इगो’ आ जाता है। ऐसे में हमेशा एक दुसरे को समझना चाहिए और उनकी बाते सुनना चाहिए। दोनों एक दुसरे को जितना समझेंगे उतनी ही बॉन्डिंग बनी रहेगी। इसीलिए रिलेशनशिप में किसी भी तरह का इगो नहीं होना चाहिए।

#4 दूसरी लड़कियों को घुरना

reason behind breakup

अक्सर देखा जाता है कि रिलेशनशिप में रहने के बावजूद लड़के अपने पार्टनर के सामने ही किसी दूसरी लड़कियों को घूरने लगते हैं। यहीं से नफरत और गुस्से का दौर शुरू हो जाता है जो ब्रेकअप तक जाता है। इसलिए ये बात खासकर ध्यान रखना चाहिए कि पार्टनर के सामने किसी और लड़की को ना देखें।

#5 हक जमाना

reason behind breakup

कभी-कभी ज्यादा हक जमाना भी महंगा पड़ जाता है। रिलेशनशिप में रहने का ये मतलब नहीं की हक़ जता कर ही काम हो। अक्सर ये आदते लड़कियों को इरीटेट कर देती है जिस वजह से वह ब्रेकअप हो जाता है।