1. सिल्वर कॉइन

यूके में मान्यता है कि क्रिसमस का खाना बनाते पुडिंग के अंदर एक सिल्वर कॉइन डाल दिया जाता है जिस सदस्य की कटोरी में ये सिक्का निकलता है उसके लिए आने वाला साल बेहद शुभ माना जाता है।


Image Source
2. वरी डॉल

सेंट्रल अमेरिका में वरी डॉल (उदास गुडिया) काफी फेमस है। ये उदास गुडिया परिवार के लोग छोटे बच्चों को देते हैं,माना जाता है कि तकिये के नीचे रखने से ये गुडिया बच्चों के सभी दुख हर लेती है। अधिकतर मां-बाप नये साल की शुरुआत पर अपने बच्चों को ये गुड़िया गिफ्ट करते हैं ताकि उनके बच्चों का आने वाला पूरा साल शुभ हो।


Image Source
3. पिंक सुअर

जर्मन कल्चर में पिग को खुशहाली व धन-दौलत का प्रतीक चिह्न माना गया है। जंगली सुअर को सभी पिग का राजा माना गया है।


Image Source
4. कॉर्प फिश

पॉलैंड, आस्ट्रिया, क्रोआटिया व स्लोवेकिया जैसे देशों में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर मछली को घोड़ी की नाल के आकार में काटकर खाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि इससे सब कुछ अच्छा होता है।


Image Source
5. एकॉर्न फ्रूट

नार्वे  में एकॉर्न जो कि एक प्रकार का फल होता है माना जाता है कि इस फल को खिड़की पर रखने से बुरी किरणें घर के अंदर प्रवेश नहीं कर पाती हैं। ये फल ओक के पेड़ से मिलता है। यहां के लोग मानते हैं कि जिस प्रकार ओक के पेड़ बुरी किरणों को अपने में खींच लेते हैं, उसी तरह का काम एकॉर्न भी करता है। ऐसे में नये साल के शुभ अवसर पर इस फल की डिमांड बेहद ज्यादा होती है।


Image Source
6. हाथी

भारत में हाथी को भगवान गणेश के प्रतीक के रूप में जाना जाता है। हाथी मूर्ति को घर में रखाना अच्छा माना जाता है।


Image Source
7. जिन चान

जिन चान यानी पैसे वाला मेंढक। लाल आंखें व तीन पैरों वाला बड़ा-सा मेंढक सिक्कों के ढेर पर बैठा होता है। चीन में मिलने वाले इस लकी चार्म के मुंह में भी सोने का सिक्का होता है। माना जाता है कि मेंढ़क पैसे को आपके घर की तरफ खिंचने का काम करता है।


Image Source