शादी हर लड़की के जीवन का सबसे सुनहरा सपना होता है। शादी से पहले सुंदर दिखने के लिए लड़कियां क्या कुछ नहीं करती। लेकिन शादी के बाद जब लड़कियां अपने मायके में जाती है या अपनी पुरानी फ्रेंड्स से मिलती है तो अक्सर सुनने को मिलता है कि तुम पहले से बहुत मोटी हो गयी हो। कुछ लड़कियां तो शरमा के इस तरह की बातों को हवा में टाल जाती है तो साथ ही कुछ इस तरह की बाते सुनने के बाद खुद से ही सवाल करती है क्या वाकई मैं मोटी हो गयी हूं !

reason behind women fat after marriage

आपको बता दें कि ओबेसिटी नामक जर्नल में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार शादी के 3 साल के अंदर ही महिलाओँ की बॉडी में तेजी से हार्मोनल चेंजेस आने लगते हैं। इसके  कारण करीब 85 प्रतिशत महिलाओँ का वजन 5 से 10 किलो तक बढ़ जाता है। इस रिपोर्ट के अनुसार कुल 6 ऐसे बड़े कारण है जिससे पता चलता है कि आखिर महिलाओँ की बॉडी में इतनी जल्दी बदलाव कैसे आ जाते हैं।

#- रिलेशनशिप

शादी के बाद लड़का और लड़की परिणय सूत्र में बंधते है। ऐसे में शारिरिक संबंधो के बनने के बाद लड़की की बॉडी में बड़ी तेजी से बदलाव आते हैं। लड़की के हार्मोन लडके से संबंध बनाने की वजह से तेजी से बदलने लगते हैं । जिस वजह से लडकी के शरीर का मेटाबालिज्म कम हो जाता है और लडकी में फैट बढ़ाने वाले टीशू काम करना शुरु कर देते हैं।

#- ससुराल में आवभगत

नई शादी के कारण ससुराल में लडकी को सभी बडा आदर और सम्मान देते हैं। ऐसे में दुल्हन की आवभगत में कोई कोर कसर नही रहती। जिस वजह से खाने-पीने की मात्रा बढ़ जाती है। और लड़की का शरीर धीरे-धीरे भारी होने लगता है।

reason behind women fat after marriage

 

#-स्लिपिंग टाइम

ससुराल में नये लोगों के बीच जीवनशैली पूरी तरह से बदल जाती है। लोगों को समझने के लिए और ससुराल में बड़ों का आदर करने की वजह से आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती जिस वजह से आपकी दिनचर्या पूरी तरह से बदल जाती है। समय पर न सोने की वजह से शरीर में चिड़चिड़ापन आ जाता है और आपका शरीर थकावट महसूस करने लगता है। जिस वजह से वजन बढ़ना लाजमी है।

#- फिट दिखने का प्रेशर कम

शादी से पहले लड़कियां अपने मायके में होती है। ऐसे में हर लड़की एक बिंदास लाइफ जीती है। खुद को फिट दिखाने के लिए जिम से लेकर पार्लर तक का सहारा लेती है। हालांकि शादी के बाद चीजे काफी बदल जाती है। लड़की का दायरा सिमट जाता है। अब उसके पास अपनी और अपनी ससुराल की जिम्मेदारी होती है। ऐसे में लड़कियां खुद के लिए समय नहीं निकाल पाती जिस वजह से उसकी बॉडी में बदलाव शुरु हो जाते हैं।

reason behind women fat after marriage

फैमिली प्लानिंग का प्रेशर

कई लड़कियों पर शादी के बाद से ही फैमिली प्लानिंग का प्रेशर बनना शुरु हो जाता है। ऐसे में लड़का और लड़की के बीच फिजिकली संबध कई बार बनते हैं जिस वजह से लड़की की बॉडी में कई बदलाव आ जाते है। लड़की प्रेगनेंट होने के लिए पुरुष का साथ देती है ऐसे में अपनी सेहत का वो पूरा ख्याल नहीं रख पाती।

मां बनने का एहसास

प्रेंगनेंसी के बाद हर लड़की चाहती है कि उसका बेबी पूरी तरह से हेल्दी हो। ऐसे में अच्छी डाइट लेना बहुत जरुर होती है। लड़किया अपने और अपने होने वाले बच्चे के लिए जमकर खाती है। हैवी फूड और डाइट की वजह से मोटापा आना आम बात है।