जीवन में हर व्यक्ति जीवन साथी चाहता है। कई लोग अपनी कामयाबी के पीछे अपनी पत्नी या फिर
पति का हाथ बताते हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो कि बिना जीवन साथी के भी आज कामयाबी के
शिखर पर है। यहां हम कुछ ऐसी ही महिलाओं के बारे मे बात करेंगे जो बिना जीवन साथी के भी दूसरे
लोगों के लिए जीवन भर प्रेरणा देने का काम कर रही है।

1. सुष्मिता सेन

चेहरे पर स्माइल और देश के लिए कुछ करने का जुनुन। मिस इंडिया, मिस यूनिवर्स और एक कामयाब
अभिनेत्री कुछ इसी तरह से जाना जाता है सुष्मिता सेन को। दो बच्चों को गोद लेकर उनका सही से
लालन –पालन कर रही सुष्मिता सेन हमें एकदम सही उदाहरण देती है कि बच्चों पालने और पैदा करने
के लिए शादी करने की आवशयकता नहीं है। अगर आप वास्तव में किसी के लिए कुछ करना चाहते हो
तो उस तक पहुंचने के लिए कई रास्ते हैं।

2. जोया अख्तर

गीतकार जावेद अख्तर की बेटी जोया अख्तर किसी परिचय की मोहताज नही है। फिल्म “जिंदगी ना
मिलेगी दोबारा” में अपने टैलेंट के जरिये ने जोया ने सभी को अपना मुरीद बना लिया था। अपनी पहली
फिल्म से हिंदी सिनेमा में धमाल मचाने वाली जोया अख्तर शादी के बिना सफलतापूर्वक एक शानदार
कैरियर बना रही है।

3. वैभवी मर्चेंट- (कोरियोग्राफर)

कोरियोग्राफी की दुनिया में एक अलग मुकाम बना चुकी वैभवी मर्चेंट ने दिखा दिया है कि अगर आपके
हौंसले बुंलद है तो आपको कामयाब बनने से कोई नहीं रोक सकता। गीत पर बेहतरीन कोरियोग्राफी
वैभवी के कौशल को खुद बयां करती है। 41 साल की उम्र में उन्होने बिना शादी के वो कर दिखाया है
जिसकी कल्पना करना भी मुश्किल है।

4. प्रियंका चौपड़ा

बॉलीवुड की एक महान अदाकारा और मिस वर्लड प्रियंका चौपड़ा आज देश के युवाओँ की एक आवाज
है। भारत की लड़कियां प्रियंका चौपड़ा में अपने आऩे वाले कल को महसूस करती हैं। बॉलीवुड से लेकर
हॉलीवुड़ तक रेड़ कार्पेट पर प्रियंका ने भारत का नाम रोशन किया है।

5. एकता कपूर (प्रोडयूसर)

छोटी स्क्रीन की बेताज रानी। एकता कपूर को हर घर में जाना जाता है। टीवी के पर्दे पर घरेलू कार्यक्रमों
में सास –बहु की नोक- झोंक से लेकर सामाजिक ताने बाने पर कार्यक्रम बनाने वाली एकता कपूर आज
सबकी चहेती है। एकता की वजह से ही ज्यादातर महिलाएँ घंटों टीवी पर चिपकी रहती है।

6. ममता बनर्जी ( राजनेत्री)

न सिर्फ पश्चिम बंगाल बल्कि भारत के तमाम दूसरों राज्यों में भी जानी जाने वाली ममता बनर्जी
राजनीति मे लंबे समय से सक्रिय है। अपने बिंदास फैसलों की वजह से कई बार सुर्खियों में रहने वाली
ममता बनर्जी भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोड़ती है। ममता बनर्जी अविवाहित है, और अपने स्वयं
के नियमों और शर्तों पर और वह मजबूती से खड़ी रहने वाली महिला है।