साल 2017 कई लोगों के लिए बेहद खुशगवार गुजरा,करियर की ऊंचाईयों के साथ ही टीवी और बालीवुड की कई जोडिया असल जिंदगी में भी हम सफर बन गई। ऐसे में साल 2017 के सफर में किन-किन सेलेब्स ने अपनी फैमिली कंप्लीट की मतलब कौन-कौन मम्मी-पापा बने, आईये आपको उनसे मिलवाते हैं।
1. टीवी शो ‘दीया और बाती हम’ की लीड एक्ट्रेस संध्या बींदणी यानी दीपिका सिंह ने इस साल मई में बेटे को जन्म दिया। दीपिसा सिंह ने डॉयरेक्टर रोहित राज गोयल से 2014 में शादी की थी। इस कपल के बेटे का नाम सोहम है।
2. बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी शर्मा उर्फ रैना जोशी ने नवंबर में एक खुबसुरत बेटे को जन्म दिया। उन्होंने एक्टर एंड बिजनेसमैन सचिन जोशी से 2012 में शादी की थी।
3. टीवी एक्ट्रेस सौम्या सेठ ने 4 नवंबर को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया। आपको बता दें कि इन्होने इसी साल अरुण कपूर से गुपचुप तरीके से शादी की थी।
4. टीवी एक्टर करन मेहरा ने एक्ट्रेस निशा रावल से 2012 में शादी की थी। निशा और करन इसी साल 14 जून को पेरेंट बने हैं। इस कपल का एक बेटा है।
5. बॉलीवुड एक्ट्रेस ईशा देओल ने बिजनेमैन भरत तख्तानी से 2012 में शादी की थी। ईशा ने इसी साल अक्टूबर में क्विट बेटी को जन्म दिया है।
6. टीवी एक्टर किन्शुक महाजान ने 2011 में दिव्या गुप्ता से शादी की थी। इसी साल दिव्या ने अक्टूबर में दो प्यारे बच्चों को जन्म दिया था।
7. बॉलीवुड एक्ट्रेस सोहा अली खान ने 2015 में एक्टर कुणाल खेमू से शादी की थी। सोहा ने इसी साल 29 सितंबर में बेटी को जन्म दिया था। सोहा अली खान सैफ अली खान की बहन है और सैफ के घर भी तैमूर की एंट्री हुई थी।
8.बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान ने 2005 में नताशा वाधवानी ने शादी की थी। नताशा ने इसी साल 11 अगस्त में बेटे को जन्म दिया था।
9. टीवी एक्ट्रेस पूजा जोशी ने 2015 में मनीष अरोड़ा से शादी की थी। इसी साल पूजा ने 11 अक्टुबर को बेटी को जन्म दिया है। इन्होने अपनी बेटी का नाम रिदिमा रखा है।
Comments
comments